जोधपुर, गांधीधाम और जबलपुर से बंगाल आना हुआ आसान, रेलवे ने दी तीन स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेल
Indian Railways: पूर्व रेलवे ने इस गर्मी की छुट्टियों में बंगाल के लोगों को तीन समर स्पेशल की सौगात दी है. इन सभी ट्रेनों का परिचालन अप्रैल माह से ही शुरू होने जा रही है.
मुख्य बातें
Indian Railways: कोलकाता. पूर्व रेलवे ने भ्रमण प्रेमी बंगाल की जनता को इस बार गर्मियों की छुट्टियों के दौरान जोधपुर, गांधीधाम और जबलपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है. ये ट्रेनें गर्मियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करेंगी. आसनसोल से जोधपुर, हावड़ा से जबलपुर और मालदा टाउन से गांधीधाम के बीच चलने वाली ये ट्रेनें अप्रैल में अलग-अलग दिनों में रवाना होंगी. ऐसा कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में सरकार बनाकर बड़ी संख्या में लोग घूमने बंगाल से बाहर जायेंगे.
पहली ट्रेन : जबलपुर-हावड़ा स्पेशल
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 01701 जबलपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 14,21 और 28 अप्रैल को शाम 7:20 बजे जबलपुर स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं, 01702 हावड़ा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 16, 23 और 30 अप्रैल को रात 12:15 बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन तड़के 4:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में बंडेल, बर्दवान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
दूसरी ट्रेन : जोधपुर-आसनसोल स्पेशल
रेलवे की सूची में बताया गया है कि 04819 जोधपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 14, 21 और 28 अप्रैल को शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 4:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वहीं, 04820 आसनसोल-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 16,23 और 30 अप्रैल को सुबह 7:55 बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:45 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तीसरी ट्रेन: गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल
तीसरी ट्रेन 09463 गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल है जो 19 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे गांधीधाम स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 9:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. वहीं 09464 मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल 21 अप्रैल को शाम 5:35 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और तीसरे दिन अपराह्न 3:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर पर रुकेगी. इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
Also Read: कड़ी धूप और तेज हवा से बंगाल में नये वर्ष की शुरुआत, मॉनसून को लेकर आया ताजा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




