ePaper

हावड़ा : बारिश से 25 से अधिक वार्ड हुए जलमग्न

Updated at : 01 Aug 2025 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा : बारिश से 25 से अधिक वार्ड हुए जलमग्न

तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से समूचा शहर पानी से भर गया है. 25 से अधिक वार्ड जलमग्न हो गये हैं.

विज्ञापन

हावड़ा. तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से समूचा शहर पानी से भर गया है. 25 से अधिक वार्ड जलमग्न हो गये हैं. निचले इलाकों में घुटने भर पानी लगा हुआ है. स्थिति यह है कि सड़क और नाले में फर्क नहीं पता चल पा रहा है. बाली, बेलूड़, लिलुआ के अलावा शहर में बेलगछिया, बामनगाछी, सलकिया, घुसुड़ी, टिकियापाड़ा, डुमुरजला, इच्छापुर, पंचान्नतला सहित कई इलाकों में पानी जमा है. हर जगह एक ही स्थिति बनी हुई है. बारिश नहीं रुकने तक पंप चलाना भी संभव नहीं हो पा रहा है. शहर की स्थिति बद से बदतर है. वहीं, हावड़ा नगर निगम का कहना है कि बारिश रुक जाने के बाद पंप की मदद से पानी निकाला जायेगा, लेकिन जब तक हुगली नदी का जलस्तर कम नहीं होता है, जल जमाव की समस्या बनी ही रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola