हावड़ा, शालीमार और सियालदह में बनेगा यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 31 Oct 2025 1:25 AM

विज्ञापन

रेलमंत्री श्री वैष्णव ने हावड़ा, सियालदह और शालीमार स्टेशनों पर भी होल्डिंग एरिया बनाने को मंजूरी दी है.

विज्ञापन

कोलकाता. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना को मंजूरी दे है. यह निर्णय नयी दिल्ली स्टेशन पर दीपावली और छठपूजा के दौरान बनाये गये होल्डिंग एरिया की सफलता को देखते हुए लिया गया है. रेलमंत्री श्री वैष्णव ने हावड़ा, सियालदह और शालीमार स्टेशनों पर भी होल्डिंग एरिया बनाने को मंजूरी दी है. गुरुवार को जारी निर्देश के अनुसार पूर्व रेलवे के पांच स्टेशनों हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, भागलपुर और जसीडीह, जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे के शालीमार, रांची और टाटा स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाने की निर्देश जारी किया गया है. होल्डिंग एरिया का उद्देश्य स्टेशन परिसर में समय से पहले पहुंचने वाले यात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से ठहराना और ट्रेन के प्रस्थान के समय उन्हें कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना है, ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या भीड़भाड़ से बचा जा सके तथा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके. दिवाली और छठ पूजा के दौरान हावड़ा स्टेशन पर 6500 स्क्वायर फिट में दो होल्डिंग एरिया तैयार किया गया था, जिसमें लगभग 1200 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था थी. इन दोनों स्थानों पर पंखे, लाइट, बैठने की उचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई हेतु डस्टबिन, विशेष ट्रेन समय सारणी बोर्ड और चिकित्सा सहायता बूथ जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं. पूर्व रेलवे के कई स्टेशनों पर छठपूजा के दौरान होल्डिंग एरिया बनाये गये, जहां टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने हेतु एटीवीएम और यूटीएस मोबाइल टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराया गया था. यात्रियों की सुविधा के लिए इन होल्डिंग एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे जो निरंतर निगरानी रख रहे थे. किसी भी आपात स्थिति के लिए चिकित्सा सुविधा एवं एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola