बंद हो गया ऐतिहासिक रॉक्सी सिनेमा हॉल

Published by :Shaurya Punj
Published at :13 Mar 2020 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
बंद हो गया ऐतिहासिक रॉक्सी सिनेमा हॉल

कोलकाता : मध्य कोलकाता का ऐतिहासिक सिनेमा घर रॉक्सी भी गुरुवार को बंद हो गया. इस हेरिटेज सिंगल स्क्रिन सिनेमा घर के बंद होने से फिल्म प्रेमियों में निराशा बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार रॉक्सी कोलकाता नगर निगम की संपत्ति है. सिनेमा हॉल को बंद करने के लिए निगम की ओर से नोटिस जारी […]

विज्ञापन

कोलकाता : मध्य कोलकाता का ऐतिहासिक सिनेमा घर रॉक्सी भी गुरुवार को बंद हो गया. इस हेरिटेज सिंगल स्क्रिन सिनेमा घर के बंद होने से फिल्म प्रेमियों में निराशा बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार रॉक्सी कोलकाता नगर निगम की संपत्ति है. सिनेमा हॉल को बंद करने के लिए निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है. गौरतलब है कि निगम ने रॉक्सी को लीज पर दिया था. लीज की वैधता 2005 में ही पूरी हो चुकी है. यहां सिनेमा घर के अलावा 20-21 दुकानें, दो बार और बिल्डिंग का कुछ हिस्सा आवास के रूप में इस्तेमाल हो रहा है. जानकारी के अनुसार रॉक्सी के नवीनीकरण के लिए निगम ने 78 करोड़ रुपये मांगे थे. लेकिन रॉक्सी प्रबंधन 15-20 करोड़ रुपये से अधिक देने को तैयार नहीं था.

रॉक्सी प्रबंधन के अनुसार लीज की वैधता समाप्त होने के बाद भी नियमित रूप से प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान किया जा रहा था. लेकिन नवीनीकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने पर निगम ने रॉक्सी को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया. इसके खिलाफ कोर्ट में एक मामला चल रहा है. मामले में निगम के मेयर परिषद सदस्य देवाशीष कुमार ने कहा कि रॉक्सी को खाली कराने के लिए कोर्ट के निर्देश पर ही नोटिस जारी किया गया है. उल्लेखनीय है कि रॉक्सी निगम की हेरिटेज संपत्ति है. आजादी से पहले 1941 में इस सिनेमाघर को चालू किया गया था. 1941 में पहली बार अशोक कुमार की फिल्म नया संसार को दिखाया गया था. स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी इस सिनेमाघर में बैठ कर फिल्म देख चुके हैं. वे रॉक्सी में ‘किस्मत’ फिल्म देखने गये थे. उस समय वह कोलकाता के मेयर थे. गौरतलब है कि शहर में इससे पहले कई सिनेमा घर बंद हो चुके हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola