रामनगर पुल के नीचे से युवती का शव बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रामनगर पुल के नीचे से युवती का शव बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

मृतका की पहचान सुप्रिया मंडल (25) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

फर्जी सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप

10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के फलता थाना क्षेत्र में फतेहपुर बाइपास स्थित रामनगर पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना बुधवार की है. मृतका की पहचान सुप्रिया मंडल (25) के रूप में हुई है. वह उत्तर देवीपुर की निवासी थी. पुलिस ने मामले में उसके कथित प्रेमी स्वरूप भंडारी को गिरफ्तार किया है. अदालत में पेश करने पर उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया. पुलिस के अनुसार, शव के गले पर फंदे का निशान पाया गया. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें प्रसेनजीत उर्फ चिरनाथ और उसके माता-पिता का नाम लिखा था. नोट मिलने के बाद पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की. तफ्तीश में सामने आया कि पति प्रसेनजीत के साथ संबंध खराब होने के बाद सुप्रिया पिछले करीब एक वर्ष से स्वरूप भंडारी के साथ बेहला में किराये के मकान में लिव-इन रिलेशन में रह रही थी. रविवार रात दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ. इसके बाद सुप्रिया की आत्महत्या करने की बात सामने आयी. आरोप है कि सुप्रिया की मौत के बाद स्वरूप ने अपने माता-पिता की मदद से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की. वह कथित तौर पर शव को मोटरसाइकिल पर लादकर रामनगर पुल के पास फेंक आया और मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए फर्जी सुसाइड नोट रख दिया. डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप गड़ाई ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया. मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. स्वरूप के माता-पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola