ePaper

निष्पक्ष एसआइआर के लिए भंग हो लोकसभा : अभिषेक

Updated at : 13 Aug 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
निष्पक्ष एसआइआर के लिए भंग हो लोकसभा : अभिषेक

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची का निष्पक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कराने की दिशा में लोकसभा को भंग करना पहला कदम होना चाहिए. श्री बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एसआइआर को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए, न कि केवल चुनिंदा चुनावी राज्यों में.

विज्ञापन

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची का निष्पक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कराने की दिशा में लोकसभा को भंग करना पहला कदम होना चाहिए. श्री बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एसआइआर को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए, न कि केवल चुनिंदा चुनावी राज्यों में. अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘निर्वाचन आयोग ने कहा है कि विभिन्न राज्यों की मतदाता सूची, जिनके आधार पर बमुश्किल एक साल पहले यानी 2024 में आम चुनाव कराये गये थे, त्रृटि पूर्ण और अनियमितताओं से भरी हैं.’ उन्होंने कहा, ‘यदि वास्तव में ऐसा है, और यदि भारत सरकार निर्वाचन आयोग के आकलन से सहमत है, तो वास्तविक एसआइआर को संपन्न कराने और उच्च नैतिक मानदंड स्थापित करने की दिशा में पहला कदम लोकसभा को तत्काल भंग करना है.’ तृणमूल सांसद ने कहा, ‘यदि कोई वास्तव में एसआइआर के विचार का समर्थन करता है, तो निर्वाचन आयोग के अपने बयान के अनुसार- इस देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है.’ उन्होंने कहा कि लोकसभा को भंग कर दिया जाना चाहिए, पूरे देश में एसआइआर करा कर फिर उसके बाद देश में आम चुनाव कराया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola