शहीद दिवस सभा मंच पर बीमार पड़े शत्रुघ्न सिन्हा सहित चार तृणमूल नेता

Updated:
विज्ञापन
शहीद दिवस सभा मंच पर बीमार पड़े शत्रुघ्न सिन्हा सहित चार तृणमूल नेता

तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार को धर्मतला में शहीद दिवस का आयोजन किया गया है. इस दौरान मंच पर तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा समेत चार नेता बीमार पड़ गये.

विज्ञापन

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार को धर्मतला में शहीद दिवस का आयोजन किया गया है. इस दौरान मंच पर तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा समेत चार नेता बीमार पड़ गये. सोमवार को अत्यधिक धूप होने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ सांसदों में कीर्ति आजाद व शताब्दी रॉय और विधायक मदन मित्रा बीमार पड़ गये. इसके बाद चार नेताओं को एंबुलेंस से एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चारों नेताओं के स्वास्थ्य के बारे में खबर ली है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद व शताब्दी राय को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी, जबकि मदन मित्रा की हालत खराब होने के कारण खबर लिखे जाने तक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola