करंट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उसकी चीख सुनकर परेश और दीपाली उसकी मदद के लिए दौड़े और दोनों करंट की चपेट में आ गये.
कोलकाता. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक परिवार के चार सदस्यों की करंट लगने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि वे अपनी गाय को बचाने की कोशिश में करंट की चपेट में आ गये. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह दुखद घटना शुक्रवार की शाम को जलपाईगुड़ी के टाकीमारी में हुई. मृतकों की पहचान परेश दास (60), उनकी पत्नी दीपाली, बेटे मिथुन (30) और पोते सुमन (2) के रूप में हुई है. मिथुन खेत से गाय को वापस ला रहा था, तभी उसकी गाय शेड के बाहर जमा पानी में चली गयी, उसमें करंट था. मिथुन ने गाय को बचाने की कोशिश की, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया. उसकी चीख सुनकर परेश और दीपाली उसकी मदद के लिए दौड़े और दोनों करंट की चपेट में आ गये. दो वर्षीय सुमन अपनी दादी दीपाली के साथ था और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










