बऊबाजार : दो गुटों में मारपीट के मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस ने महानगर के बऊबाजार थाना क्षेत्र के कोलूटोला स्ट्रीट में शनिवार देर शाम दो अलग-अलग गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. पुलिस ने महानगर के बऊबाजार थाना क्षेत्र के कोलूटोला स्ट्रीट में शनिवार देर शाम दो अलग-अलग गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना में सात लोग जख्मी हो गये थे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि, इलाके में एक कार्यक्रम को लेकर दो अलग-अलग गुटों के युवकों के बीच झड़प हो गयी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जख्मी युवकों में एक यूट्यूबर भी शामिल है. उसका कहना है कि हाल ही में उसने इलाके में अवैध प्रमोटिंग को लेकर खबर की थी. इसके कारण उसपर हमला किया गया है. वहीं, पुलिस ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया है. थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola