ePaper

पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर ठग लिये पांच लाख

Updated at : 24 Nov 2025 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर ठग लिये पांच लाख

पीड़ित ने फूलबागान थाने में दर्ज करायी शिकायत

विज्ञापन

पीड़ित ने फूलबागान थाने में दर्ज करायी शिकायत

कोलकाता. महानगर में पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर एक वृद्ध से पांच लाख रुपये की ठगी की गयी. घटना को लेकर कादापाड़ा के रहनेवाले दुलाल हाल्दार ने फूलबागान थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने उन्हें बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के लिए कहा, अन्यथा पेंशन बंद होने की बात कही. जालसाज की बातों में आकर वृद्ध ने एक ऐप डाउनलोड किया. आरोप है कि ऐप डाउनलोड करने के बाद फॉर्म भरते समय उनसे ओटीपी मांगा गया. ओटीपी साझा करते ही वृद्ध के बैंक खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर लिये गये. ठगी का पता चलने पर पीड़ित वृद्ध ने तुरंत फूलबागान थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola