ePaper

50 लाख के गांजा के साथ महिला समेत पांच अरेस्ट

Updated at : 16 Oct 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
50 लाख के गांजा के साथ महिला समेत पांच अरेस्ट

सिलीगुड़ी इकाई की एक टीम ने न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर रेलवे प्रतीक्षालय से एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की सिलीगुड़ी इकाई की एक टीम ने न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर रेलवे प्रतीक्षालय से एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 20 बैग और 4 ट्रॉली बैग बरामद किया गया है. बैग से 246 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक गांजा कूचबिहार जिले के दिनहाटा से लाया गया था और पदातिक एक्सप्रेस से इसे अन्यत्र भेजा जाना था. पकड़े गये आरोपियों के नाम संजय बर्मन, पवन बर्मन, आकाश सोनार, सजल बर्मन और सपना बर्मन बताये गये हैं. सभी कूचबिहार जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी बताये गये हैं. सभी से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola