सिंगूर में पीएम की जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Updated:
विज्ञापन
सिंगूर में पीएम की जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

सिंगूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज प्रस्तावित जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टाटा की जमीन पर भव्य आयोजन स्थल तैयार किया गया है. पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल है और प्रशासन के साथ-साथ भाजपा संगठन भी अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है.

विज्ञापन

हुगली.

सिंगूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज प्रस्तावित जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टाटा की जमीन पर भव्य आयोजन स्थल तैयार किया गया है. पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल है और प्रशासन के साथ-साथ भाजपा संगठन भी अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी टाटा की जमीन पर तीन बड़े हैंगर बनाये गये हैं, जिनमें से एक को मुख्य जनसभा मंच के रूप में तैयार किया गया है. मुख्य मंच के ठीक पीछे हेलीपैड का निर्माण किया गया है, जहां प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा. हेलीपैड से बाहर निकलते ही एक अलग सरकारी कार्यक्रम का मंच बनाया गया है, जहां प्रधानमंत्री सबसे पहले जायेंगे. इसके बाद वह जनसभा स्थल पर जाकर आम लोगों को संबोधित करेंगे.

पीएम की सभा को लेकर पूरे सिंगूर क्षेत्र में सजावट और चहल-पहल देखने को मिल रही है. 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर सफेद और गेरुआ रंग के कपड़ों से बांस की मजबूत बैरिकेडिंग की गयी है. विशाल मैदान में भाजपा समर्थकों और आम लोगों के बैठने के लिए करीब 50 हजार कुर्सियां लगायी गयी है. दूर-दराज से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ज्याइंट एलइडी स्क्रीन भी लगाये गये हैं, ताकि सभा का सीधा प्रसारण हर कोने से देखा जा सके.

सभा स्थल के उत्तर और दक्षिण दिशा में वाहनों की पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गयी है. यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किये गये हैं.

सिंगूर में क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम : प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर 2.50 मिनट पर सिंगूर हेलीपैड पर उतरेगा. दोपहर तीन बजे से 3.30 बजे तक सरकारी कार्यक्रम होगा. 3.45 से 4.30 बजे तक जनसभा प्रस्तावित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola