ससुर ने बहू और समधन को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 20 Jan 2026 1:03 AM
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की जो वजह बतायी है, वह चौंकाने वाली है.
विज्ञापन
‘तंत्र-मंत्र’ के शक में सोते समय किया हमला, आरोपी ससुर गिरफ्तार
कल्याणी. नदिया जिला अंतर्गत राणाघाट में सोमवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आयी है. यहां हबीबपुर ग्राम पंचायत के आशुतुशपुर इलाके में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी बहू और उसकी मां की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.सोते समय कुल्हाड़ी से किया हमला
मृतकों की पहचान बहू शिल्पा विश्वास और उसकी मां सपना मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब आरोपी अनंत विश्वास का बेटा फूल बेचने बाजार गया था, तभी घर में मौजूद अपनी बहू और समधिन पर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. दोनों उस वक्त सो रही थीं, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. वारदात के बाद मौके पर पहुंची राणाघाट थाने की पुलिस ने आरोपी अनंत विश्वास को हिरासत में ले लिया है.हत्या के पीछे ””तंत्र-मंत्र”” और अंधविश्वास का शक
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की जो वजह बतायी है, वह चौंकाने वाली है. अनंत विश्वास की पत्नी की चार दिन पहले ही मौत हुई थी. आरोपी का दावा है कि उसकी समधिन सपना मंडल एक तांत्रिक के साथ मिलकर उसकी पत्नी पर ””””टोना-टोटका”””” करवा रही थी, जिसके कारण उसकी पत्नी की जान गयी. इसी प्रतिशोध में उसने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया.ग्रामीणों में दहशत का माहौल
इस भीषण हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी को कोई मानसिक बीमारी नहीं थी और वह सामान्य व्यवहार करता था. पड़ोसी विशाखा विश्वास ने बताया, “बेटा काम पर गया था और पीछे से पिता ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. हमें समझ नहीं आ रहा कि अचानक उसने ऐसा क्यों किया. ”पुलिस जांच जारी
राणाघाट थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हत्याकांड के पीछे केवल अंधविश्वास ही कारण था या फिर कोई अन्य पारिवारिक विवाद भी शामिल था. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










