चितपुर में वृद्ध दंपती पर बर्बर हमला

Updated:
विज्ञापन
चितपुर में वृद्ध दंपती पर बर्बर हमला

दो बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन

दो बेटे गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता

चितपुर थाना क्षेत्र में दो बेटों द्वारा अपने वृद्ध माता-पिता की बेरहमी से पिटाई की दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है. गंभीर रूप से घायल पिता इस वक्त अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं. घटना को लेकर इलाके में भारी सनसनी फैल गयी है.

पुलिस के अनुसार राजा मनींद्र रोड निवासी सुरजीत चौधरी और अभिजीत चौधरी को चितपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर अपने माता-पिता की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, वृद्ध दंपती तपन चौधरी और उनकी पत्नी अपने दोनों पुत्रों के साथ रहते हैं. दोनों की उम्र अधिक है और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं. रात में सोने के लिए डॉक्टर की सलाह पर उन्हें दवा लेनी पड़ती है. आरोप है कि इसी दौरान दोनों बेटों ने मिलकर मां-बाप की बुरी तरह पिटाई की, जिसमें पिता तपन चौधरी की हड्डी टूट गयी और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आयीं. फिलहाल वह आइसीयू में भर्ती हैं. वृद्ध मां को भी पीटा गया था. कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें हाल ही में छुट्टी दी गयी है. गिरफ्तार दोनों भाइयों का दावा है कि उनके माता-पिता नींद की अधिक दवा लेते हैं और बेहोशी में गिरने से उन्हें चोट आयी होगी. हालांकि जांचकर्ता अधिकारी इस तर्क को विश्वसनीय नहीं मान रहे. पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे कोई और वजह है और उसी कोण से जांच आगे बढ़ायी जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि संपत्ति विवाद इस हमले की वजह हो सकती है, जिसकी तस्दीक के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola