जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए निगम में आठ नये काउंटर खोले गये

Updated:
विज्ञापन
जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए निगम में आठ नये काउंटर खोले गये

एसआइआर शुरू होने के बाद से बर्थ व डेथ सर्टिफिकेट के िलए लोगों की भीड़ बढ़ी

विज्ञापन

एसआइआर शुरू होने के बाद से बर्थ व डेथ सर्टिफिकेट के िलए लोगों की भीड़ बढ़ी

कोलकाता. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया शुरू होते ही कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग प्रमाण पत्र के लिए निगम मुख्यालय पहुंच रहे हैं. बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और कार्य में गति लाने के लिए कोलकाता नगर निगम में आठ नये काउंटर खोले गये हैं. गत सोमवार को दो काउंटर खोले गये थे. बुधवार को जिन काउंटरों को खोला गया है, उनमें से एक हेल्प डेस्क का काम करेगा, जबकि, अन्य सात काउंटरों पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे. इन डेस्क पर कार्य कराये जाने के लिए निगम के विभिन्न बोरो में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी वाले कर्मचारियों को निगम मुख्यालय में तबादला किया गया है. कर्मचारियों की संख्या बढ़ायी गयी है, ताकि कामकाज में तेजी लायी जा सके. निगम के स्वास्थ्य विभाग की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रोनिता सेनगुप्ता ने बताया कि पहले प्रतिदिन 150 से 156 जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाते थे. अब इस संख्या को मंगलवार तक बढ़ा कर 240 कर दिया गया है. इसे आगे 300 से 500 प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि एसआइआर लागू होने के बाद पासपोर्ट विभाग की ओर से भी प्रतिदिन लगभग 150 जन्म प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए निगम को भेजे जा रहे हैं. बताया कि फिलहाल विभिन्न बोरो से हेल्थ और बर्थ रजिस्ट्रेशन विंग से लगभग 13 कर्मचारियों का तबादला कर निगम मुख्यालय में नियुक्त किया गया है. जल्द ही और अनुभवी कर्मचारियों को भी तैनात किया जायेगा, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola