नदिया से आठ बांग्लादेशी व तीन भारतीय दलाल अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में नदिया जिले से अब तक आठ बांग्लादेशियों के अलावा तीन भारतीय दलालों को पकड़ा गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कल्याणी

अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में नदिया जिले से अब तक आठ बांग्लादेशियों के अलावा तीन भारतीय दलालों को पकड़ा गया है. राणाघाट जिला पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक नाबालिग समेत छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

रविवार की रात धानतला थाने की पुलिस को सूचना मिली कि तीन बांग्लादेशी बहिरगाछी इलाके में छिपे हुए हैं. इसके बाद धानतला पुलिस ने छापेमारी कर एक नाबालिग और समेत तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. उधर, रविवार की रात हांसखाली थाने की पुलिस ने बाड़ाचुपरिया इलाके से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये ये सभी लोग रविवार रात सीमा पार कर भारत आये थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ बांग्लादेशी नदिया के धानतला थाने के कनीबाबानी इलाके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इनमें एक महिला और तीन पुरुष थे. उसके साथ तीन दलाल भी थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola