राजनीति का अखाड़ा बना शिक्षण संस्थान, सरस्वती पूजा में SIR, बेहला के कॉलेज में छात्रों के 2 गुटों में मारपीट

कोलकाता के एक शिक्षण संस्थान में सरस्वती पूजा के पंडाल को दिया राजनीतिक रंग.
बंगाल में चुनाव को अभी देर है, लेकिन राजनीति के रंग अभी से दिखने लगे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर शुरू हुई राजनीति अब कॉलेज तक पहुंच गई हैं. कोलकाता के एक कॉलेज में सरस्वती पूजा के दौरान तृणमूल कांग्रेस का प्रचार किया गया.
Table of Contents
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का विवाद राजनीति से आगे निकल गया है. राजधानी कोलकाता में सरस्वती पूजा के दौरान इस मुद्दे पर छात्रों के 2 गुटों के बीच मारपीट हो गयी. तनाव इतना बढ़ गया कि स्थानीय पार्षद को मौके पर पहुंचना पड़ा. सरस्वती पूजा के पंडाल में भी एसआईआर की थीम इस बार दिखी.
बंगाल चुनाव से पहले सबसे विवादित मुद्दा बनी एसआईआर
कोलकाता के बालीगंज साइंस कॉलेज में विद्या की देवी मां सरस्वती की सालाना पूजा को पॉलिटिकल नैरेटिव में बदल दिया. छात्रों ने पूजा की सजावट को विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पश्चिम बंगाल के सबसे ज्यादा विवादित मुद्दों में से एक का रूप दिया है.
कलाकृति के जरिये शुरू हुआ एसआईआर का विरोध
इस कलाकृति के केंद्र में एक डीप ‘ब्लैक होल्र जैसा बैकड्रॉप है. इस पर दर्जनों फैले हुए हाथ हैं, जिसमें डॉक्युमेंट्स हैं. स्कूल के एडमिट कार्ड, आईडेंटिटी कार्ड, रिजल्ट. ये वो डॉक्युमेंट्स हैं, जो छात्रों की पहचान साबित करते हैं. चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया के लिए इन डॉक्युमेंट्स को रिजेक्ट कर दिया है. कहा है कि ये डॉक्युमेंट्स वैलिड नहीं होंगे. हाथों के ऊपर कई प्रतीकात्मक फंदे लटके हुए हैं, जो इस प्रक्रिया से जुड़े डर-भय और मानसिक तनाव के कारण कथित आत्महत्याओं की ओर स्पष्ट संकेत हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पूजा पंडाल में दिखाया टीएमसी के इलेक्शन का टार्गेट
नाम न बताने की शर्त पर, कॉलेज के न्यूरोसाइंस डिपार्टमेंट के सेकेंड ईयर के एक छात्र ने कहा कि वे चिंता, अपमान और मिटा दिये जाने की भावना को दिखाना चाहते थे. हमारी प्रार्थना है कि यह उत्पीड़न तुरंत बंद हो जाये. एक तरफ हरे रंग की जर्सी लटकी है, जिस पर ‘250’ लिखा है. यह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से बार-बार दोहराये जाने वाले चुनावी टार्गेट की ओर इशारा करती है.
भगवा रंग की जर्सी पर प्रश्नचिह्न
दूसरी तरफ, भगवा रंग की जर्सी पर प्रश्नचिह्न यानी क्वेश्चन मार्क बना है. यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके चुनावी राजनीतिक परिणाम की अनिश्चितता को दिखाता है. एसआईआर हाल के महीनों में पश्चिम बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है.
इसे भी पढ़ें : पुरुलिया में 82 साल के दुर्जन माझी ने की आत्महत्या, बेटे ने 23 दिन बाद चुनाव आयोग के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
पॉलिटिकल आंदोलन बन गया है एसआईआर
तृणमूल कांग्रेस कह रही है कि एसआईआर के जरिये मतदाताओं का उत्पीड़न हो रहा है, तो ऑपोजीशन पार्टी भाजपा का कहना है कि वोटर लिस्ट में गलत तरीके से शामिल किये गये नामों को हटाने के लिए एसआईआर जरूरी है. इसके बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन, नाकेबंदी और झड़पें हुईं, जिससे यह पॉलिटिकल आंदोलन बन गया.
सरस्वती की मूर्ति के पीछे टीएमसी सरकार की प्रशंसा वाले बैनर
सरस्वती की मूर्ति के पीछे, टीएमसी सरकार की विकास पहलों की प्रशंसा करने वाले फ्लेक्स बैनर, एसआईआर की आलोचनाओं के साथ-साथ लगे हुए हैं. बेहला में छात्रों के 2 समूहों के बीच एक कॉलेज में सरस्वती पूजा समारोह को डॉमिनेट करने की कोशिश में झड़प हो गयी. इसमें कई लोग घायल हो गये. पुलिस बुलानी पड़ी.
टीएमसी विधायक रत्ना चटर्जी ने कम किया तनाव
हालात इतने बिगड़ गये कि टीएमसी विधायक और पार्षद रत्ना चटर्जी को तनाव कम करने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा. पुलिस ने शांति बहाल करने से पहले कई छात्रों को हिरासत में ले लिया. बालीगंज में राजनीतिकरण से प्रेरित पूजा और बेहला में हिंसक विरोध प्रदर्शन की ये 2 घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि बंगाल में एक और महत्वपूर्ण चुनाव की ओर बढ़ती राजनीति किस कदर छात्र जीवन में गहराई से प्रवेश कर चुकी है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी का दावा – एसआईआर की वजह से हर दिन 3-4 लोग कर रहे आत्महत्या
अब बंगाल के परिवहन सचिव सौमित्र मोहन को चुनाव आयोग ने भेजा एसआईआर सुनवाई का नोटिस
आसनसोल में एसआईआर हियरिंग के दौरान भाजपा-तृणमूल में मारपीट, रोड जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




