ePaper

चालकों की अकड़ के कारण घंटे भर लगा रहा जाम

Updated at : 05 Jun 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
चालकों की अकड़ के कारण घंटे भर लगा रहा जाम

पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को अपने वाहन हटाने के कहा, जिससे जाम से निजात मिल सके.

विज्ञापन

हावड़ा. दो चालकों की अकड़ के कारण एनएच-16 पर घंटे भर तक जाम लगा रहा. उक्त घटना हावड़ा के डोमजूर इलाके के डेबरा मोड़ पर घटी. दोपहर को एक निजी वाहन और टाटा 800 एक-दूसरे के आमने सामने आ गये. दोनों चालक पीछे हटने को तैयार नहीं थे. ऐसे में दोनों वाहनों के पीछे गाड़ियों का तांता लग गया. बताते हैं कि दोनों वाहन चालक अपनी गाड़ी पीछे हटाने को तैयार नहीं थे. ऐसे में डेबरा मोड़ पर जाम लगता गया. खबर पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को अपने वाहन हटाने के कहा, जिससे जाम से निजात मिल सके. हालांकि, पुलिस के कहने का भी कोई असर नहीं दिखा. अंत में डोमजूर पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों वाहन के चालकों को हिरासत में ले लिया. दोनों वाहनों को मौके पर हटाया गया, जिसके बाद लोगों को जाम से भी निजात मिल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola