सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते आग ने निगल लीं 13 जिंदगियां

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 28 Jan 2026 1:36 AM

विज्ञापन

नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर के नाजिराबाद रोड इलाके में सोमवार तड़के तीन बजे के करीब एक प्रमुख मोमो कंपनी की फैक्टरी, गोदाम और पास में ही सजावट के सामान वाले गोदाम में भीषण आग लग गयी.

विज्ञापन

आग से मोमो फैक्टरी और दो गोदाम तबाह

संवाददाता, कोलकाता

नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर के नाजिराबाद रोड इलाके में सोमवार तड़के तीन बजे के करीब एक प्रमुख मोमो कंपनी की फैक्टरी, गोदाम और पास में ही सजावट के सामान वाले गोदाम में भीषण आग लग गयी. सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने 13 जिंदगियां छीन ली हैं. घटना के 48 घंटे बाद भी दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं. बुरी तरह झुलसे शव और कंकाल के अवशेष बरामद हुए हैं. मृतकों की संख्या 13 बतायी जा रही है. 20 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं. भयावह मंजर के बीच फैक्टरी और दोनों गोदाम के बाहर परिजनों की चीख-पुकार, बेचैनी और अपनों की तलाश लगातार जारी है. शवों का डीएनए टेस्ट कराया जायेगा, ताकि मृतकों की शिनाख्त हो सके.

बताया जा रहा है कि लापता लोगों में 19 पूर्व मेदिनीपुर के हैं. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है. इधर, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामले की शिकायत दर्ज की है. मंगलवार को फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. गोदाम के भीतर जले हुए हिस्से से अब भी काला धुआं निकल रहा है. राख के ढेर को पार कर कई लोग अपने स्वजनों की तलाश में लगे हैं, जबकि बाहर पुलिस ने ‘डोंट क्रॉस द लाइन’ की फीतें लगा रखी हैं. दमकल विभाग के महानिदेशक रणवीर कुमार ने कहा कि गोदामों को विभाग से मंजूरी नहीं मिली थी और स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन हुआ है.

मंगलवार की शाम को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम भी मौके पर पहुंचे और कहा कि घटना दुखद है. राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है. चार श्रमिकों के सुरक्षित घर वापसी की खबर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, आनंदपुर के नाजिराबाद रोड स्थित मोमो फैक्टरी और दो गोदाम में सोमवार को तड़के तीन बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और चारों ओर काला धुआं फैल गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही पहले 12 इंजनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया. बाद में दमकल की अन्य गाड़ियां भी मौके पर लायी गयीं. पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (डीएमजी) की टीम भी मौके पर पहुंची. फैक्टरी संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. समय के साथ फैक्टरी व गोदामों में काम करने वाले श्रमिकों का तांता भी बाहर जुटने लगा.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola