ePaper

रेलवे फाटक बंद होने से टोटो में ही हुआ प्रसव नवजात ने तोड़ा दम

Updated at : 31 May 2025 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे फाटक बंद होने से टोटो में ही हुआ प्रसव  नवजात ने तोड़ा दम

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा इलाके में स्थित केशियारी रेलवे लेवल क्रासिंग के बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला को टोटो में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा इलाके में स्थित केशियारी रेलवे लेवल क्रासिंग के बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला को टोटो में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. इस दौरान नवजात की मौत हो गयी. घटना से इलाके में आक्रोश है.

समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी महिला : कस्बा इलाके की एक गर्भवती महिला को परिजन एक आशा कर्मी के साथ बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लेकर गये थे. डॉक्टर ने अल्ट्रा सोनोग्राफी कराने का निर्देश दिया. इसके बाद परिजन महिला को टोटो में बैठाकर पास के एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर ले जा रहे थे.

अस्पताल और सेंटर के बीच केशियारी रेलवे फाटक पड़ता है. परिजन जब रेलवे फाटक के पास पहुंचे, उसी समय फाटक बंद हो गया. अप और डाउन लाइन से ट्रेनें गुजरने वाली थीं. इसी बीच महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी. टोटो वाहनों के बीच फंस गया और महिला को समय पर अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो सका. इसी टोटो में महिला ने बच्चे को जन्म दिया. बाद में जब स्थिति सामान्य हुई तो मां और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया.

गौरतलब है कि इसी रेलवे फाटक पर पहले भी एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत हो चुकी है. उन्हें सीने में दर्द होने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रेल गेट बंद होने और जाम की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण उनकी भी जान चली गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola