किसी परामर्शदाता संस्था को नहीं बताएं कोई भी तथ्य

बैठक के बाद एक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसी संस्था का नाम लिए बगैर यह बात कही है.
कोलकाता. विधानसभा में विधायकों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि किसी संस्था से कोई फोन करता है, तो उनका फोन उठाने की जरूरत नहीं है. फिलहाल आइपैक के साथ तृणमूल जुड़ी है. हालांकि मुख्यमंत्री ने संस्था का नाम नहीं लिया. बैठक के बाद एक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसी संस्था का नाम लिए बगैर यह बात कही है. उन्होंने यह भी साफ किया कि कहीं ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य किसी पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर कोई राय लेना चाहे, तो कोई उत्तर नहीं दें. उन्हें बताने की कोई जरूरत नहीं है. जो भी करना होगा, मैं खुद करूंगी. अधिकतर तृणमूल विधायकों का मानना है कि आइपैक का कामकाज मुख्यमंत्री को पसंद नहीं है. नये सिरे से वह पार्टी के संगठन का काम अपने हाथों में ही रखना चाह रही हैं. इसलिए ही विधायकों को यह संदेश मुख्यमंत्री ने दिया है.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि किसी भी समीक्षा के लिए कोई तथ्य देने की जरूरत नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




