बीए एलएलबी के पांचवें चरण की काउंसेलिंग 24 से
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कलकत्ता यूनिवर्सिटी (सीयू) के अंतर्गत आने वाले साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर कॉलेजों ने बीए एलएलबी के चौथे, पांचवें दौर की काउंसेलिंग के लिए तारीखें जारी की हैं. वहीं, चौथे दौर की काउंसेलिंग सोमवार से शुरू की जायेगी. पांचवें राउंड की काउंसेलिंग की प्रक्रिया 24 से 27 सितंबर तक जारी रहेगी.
विज्ञापन
कोलकाता.
कलकत्ता यूनिवर्सिटी (सीयू) के अंतर्गत आने वाले साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर कॉलेजों ने बीए एलएलबी के चौथे, पांचवें दौर की काउंसेलिंग के लिए तारीखें जारी की हैं. वहीं, चौथे दौर की काउंसेलिंग सोमवार से शुरू की जायेगी. पांचवें राउंड की काउंसेलिंग की प्रक्रिया 24 से 27 सितंबर तक जारी रहेगी. इसकी जानकारी छात्रों को वेबसाइट पर दी गयी है. कलकत्ता विश्वविद्यालय सरकारी कॉलेजों के लिए बीए एलएलबी काउंसलिंग 2024 का चौथा दौर आयोजित करेगा. यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर में काउंसेलिंग के जरिये ही दाखिला दिया जायेगा.इस प्रक्रिया में शनिवार को प्रथम मेरिट सूची जारी की गयी. इस सूची में कुल 5210 विद्यार्थियों को चुना गया है. सीयू ने उम्मीदवारों को सूचित किया कि किसी भी जिज्ञासा के लिए हेल्प डेस्क पंजीकृत मोबाइल नंबर पर छात्र कॉल कर सकते हैं. सीयू में बीए, एलएलबी के लिए पांचवें चरण की काउंसेलिंग केवल स्व वित्तपोषित कॉलेजों के लिए होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










