विपक्ष की गुंडागर्दी से बाधित हो रहा बांध निर्माण कार्य : फिरहाद

Updated:
विज्ञापन
विपक्ष की गुंडागर्दी से बाधित हो रहा बांध निर्माण कार्य : फिरहाद

मंत्री फिरहाद हकीम ने खानाकुल के बालिपुर इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद विपक्षी दलों और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.

विज्ञापन

खानाकुल में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंंत्री का विपक्ष और केंद्र पर हमला

प्रतिनिधि, हुगली.

मंत्री फिरहाद हकीम ने खानाकुल के बालिपुर इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद विपक्षी दलों और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की ‘गुंडागर्दी’ के कारण बांध निर्माण और मरम्मत कार्यों में लगातार बाधा आ रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने केंद्र सरकार पर दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) के अंतर्गत आने वाले बांधों की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में डीवीसी अचानक पानी छोड़ देता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ जाती है, जबकि सूखे के समय पानी की आपूर्ति नहीं की जाती. मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और हस्तक्षेप कर चुकी हैं. उनके निर्देश पर डीवीसी आज से कम मात्रा में पानी छोड़ेगा.

उन्होंने घटाल मास्टर प्लान को लेकर भी केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया. हकीम ने कहा कि योजना को मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद राज्य सरकार अपने स्तर पर मास्टर प्लान बनाने की दिशा में काम कर रही है. बाढ़ का निरीक्षण पूरा करने के बाद मंत्री ने चांपाडांगा स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में सांसद मिताली बाग, विधायक असीमा पात्र, रामेंदु सिंह राय, करबी मन्ना, जिलाधिकारी डॉ मुक्ता आर्या, हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कमनाशीष सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola