बुक स्टॉल के लिए कलकत्ता हाइकोर्ट पहुंची माकपा

वहीं, माकपा नेताओं का कहना है कि पुलिस उनकी बात ही नहीं सुन रही है, इसलिए वे लोग इस मामले को लेकर हाइकोर्ट गये हैं.
कोलकाता. बुक स्टॉल को लेकर माकपा ने कलकत्ता हाइकोर्ट की शरण ली है. माकपा का आरोप है कि उनकी जगह को तृणमूल कांग्रेस ने दखल कर लिया है. माकपा का बैनर हटा कर वहां पर जागो बांग्ला का स्टॉल लगा दिया गया है. घटना को लेकर बरानगर एरिया कमेटी ने थाने में भी शिकायत दर्ज करायी थी. हालांकि ट्रैफिक अधिकारियों का कहना था कि जिस जगह पर माकपा का स्टॉल लगा था, उससे वहां यातायात में समस्या हो रही थी, इसलिए अनुमति नहीं दी गयी. वहीं, माकपा नेताओं का कहना है कि पुलिस उनकी बात ही नहीं सुन रही है, इसलिए वे लोग इस मामले को लेकर हाइकोर्ट गये हैं. मंगलवार को मामले को लेकर सुनवाई नहीं हो सकी. गौरतलब है कि डनलप मोड़ पर माकपा बुक स्टॉल लगाना चाहती थी. स्थानीय नेताओं का कहना है कि पिछले 55 साल वे लोग उसी जगह पर बुक स्टॉल लगा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










