मालदा में माकपा को रैली निकालने की इजाजत नहीं मिली

Updated:
विज्ञापन
मालदा में माकपा को रैली निकालने की इजाजत नहीं मिली

शुक्रवार शाम को जस्टिस सब्यसाची भट्टाचार्य और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की स्पेशल डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की.

विज्ञापन

कोलकाता. जेई एंट्रेंस परीक्षा की वजह से आज शनिवार को मालदा में माकपा को रैली निकालने की अनुमति नहीं मिली है. गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने माकपा को मालदा कॉलेज ग्राउंड में रैली करने की इजाजत दी थी, क्योंकि जिला प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी. कोर्ट ने देखा कि रैली में पार्टी नेता कोलकाता और दूसरे जगहों से भी आ रहे हैं. इसलिए कोर्ट ने इजाजत दे दी. शुक्रवार को राज्य सरकार सिंगल बेंच के ऑर्डर को चैलेंज करते हुए डिवीजन बेंच में पिटीशन फाइल की. शुक्रवार शाम को जस्टिस सब्यसाची भट्टाचार्य और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की स्पेशल डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की. इस दौरान राज्य सरकार के वकील ने कहा कि मालदा प्लेग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट है और जेई एंट्रेंस एग्जाम मालदा कॉलेज में है. इसलिए बिना किसी दूसरे वेन्यू के परमिशन देना मुमकिन नहीं है. राज्य ने डिवीजन बेंच को बताया कि दो अलग ग्राउंड हैं.

एक में हाल ही में प्रधानमंत्री ने रैली की थी और दूसरे में अभिषेक बनर्जी ने रैली की थी. लेकिन माकपा इसे मानने को तैयार नहीं है. अब माकपा की ओर से नयी पिटीशन फाइल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola