कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक प्रबंधन से हाइकोर्ट संतुष्ट
Published by :AKHILESH KUMAR SINGH
Published at :22 Jul 2025 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को धर्मतला में तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली के दौरान कोलकाता पुलिस द्वारा की गयी यातायात व्यवस्था पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने संतोष व्यक्त किया है.
विज्ञापन
संवाददाता, कोलकाता
सोमवार को धर्मतला में तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली के दौरान कोलकाता पुलिस द्वारा की गयी यातायात व्यवस्था पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने संतोष व्यक्त किया है. न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने कोर्ट में कहा कि पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण का कार्य अच्छे तरीके से किया और पूरे शहर में कोई बड़ी समस्या नहीं देखी गयी. सुनवाई के दौरान एक वकील ने अदालत को बताया कि न्यू अलीपुर से हाइकोर्ट तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तरह ही 20 से 25 मिनट लगे. इस पर न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने सहमति जताते हुए कहा कि समय सामान्य है, इसका मतलब व्यवस्था सुचारु रही है. गौरतलब है कि कोर्ट ने पहले ही कोलकाता पुलिस को निर्देश दिया था कि 21 जुलाई की सुबह नौ बजे से 11 बजे तक शहर के भीतर, खासकर मध्य कोलकाता और हाइकोर्ट के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में कोई ट्रैफिक जाम न हो. कोर्ट ने यह भी कहा था कि सुबह आठ बजे तक ही रैली निकाली जा सकती है और नौ बजे तक जो जहां है, वहीं रुक जाना चाहिए.पुलिस का काम सराहनीय
हाइकोर्ट के इन निर्देशों के अनुरूप, पुलिस ने सुबह नौ से 11 बजे के बीच ट्रैफिक को सुचारु बनाये रखा. मध्य कोलकाता के अधिकांश इलाकों में कोई बड़ा जाम नहीं देखा गया. हालांकि, सीमित सार्वजनिक परिवहन के कारण यात्रियों को कुछ असुविधा जरूर हुई. धर्मतला, मलिकबाजार, मौलाली और एनआरएस अस्पताल जैसे इलाकों में लोगों को बस या टैक्सी नहीं मिलने की शिकायतें सामने आयीं. वहीं, पार्क सर्कस, शेक्सपीयर सरणी और मिंटो पार्क जैसे क्षेत्रों में सुबह से ही ट्रैफिक नियंत्रण में रहा. ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए तृणमूल के सहयोग शिविरों से लगातार कोर्ट के निर्देशों की घोषणा की जा रही थी. पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाकर पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही को बारी-बारी से नियंत्रित किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




