दंपती ने पेट्रोल छिड़क कर शरीर में लगा ली आग, गंभीर

Updated at : 20 Dec 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
दंपती ने पेट्रोल छिड़क कर शरीर में लगा ली आग, गंभीर

सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट से परेशान होकर एक दंपती ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली.

विज्ञापन

पांडुआ के खीरकुंडी नामाज ग्राम पंचायत इलाके की घटना

प्रतिनिधि, हुगली

सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट से परेशान होकर एक दंपती ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. उनकी हालत नाजुक बतायी गयी है.

जानकारी के अनुसार, पांडुआ के खीरकुंडी नामाज ग्राम पंचायत के कोलिषंडा गांव के निवासी आसिफ हुसैन मोल्ला और खीरकुंडी के रहनेवाले अलोक हाजरा एक साथ हर्बल प्रोडक्ट का नेटवर्क बिजनेस करते थे.

हालांकि, हाल के दिनों में उनके रिश्तों में खटास आ गयी थी. बताया जा रहा है कि आसिफ हुसैन मोल्ला, अलोक पर कुछ पैसे पाने लेने का दावा कर रहा था. आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर आसिफ ने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव कर अलोक को ठग कहकर बदनाम करना शुरू कर दिया.

इस पर अलोक और उनकी पत्नी मौसमी ने बार-बार अनुरोध किया कि आसिफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. इसके बाद दंपती फेसबुक पर लाइव आकर आग लगा ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola