सरकार की योजनाओं को लेकर पार्षद ने लगाया भेदभाव का आरोप

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 08 Aug 2025 1:22 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान योजना के तहत कोलकाता में वार्ड व बूथ स्तर पर कैंप लगाये जा रहे हैं

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान योजना के तहत कोलकाता में वार्ड व बूथ स्तर पर कैंप लगाये जा रहे हैं, पर इस कैंप को लगाने से पहले कोलकाता में विपक्षी पार्षदों से विचार-विमर्श नहीं किया जा रहा है. साफ शब्दों में कहें विपक्षी पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. कोलकाता के 92 नंबर वार्ड के भारतीय साम्यवादी पार्टी (भाकपा) पार्षद मधुछंदा देब द्वारा यह आरोप लगाया गया है. उन्होंने इस योजना के लिए आयोजित बैठक का भी बहिष्कार किया. भाकपा पार्षद श्रीमती देब ने गुरुवार को निगम में मेयर फिरहाद हकीम और आयुक्त धवल जैन को ज्ञापन सौंपा. भाकपा पार्षद ने बताया कि बुधवार को बोरो नंबर 10 में सरकारी योजनाओं को लेकर वार्ड स्तर पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलायी गयी थी. बोरो 10 की चेयरपर्सन जुई विश्वास ने यह बैठक बुलायी थी. कोलकाता नगर निगम के ””””समाज कल्याण विभाग”””” के अधिकारियों के अलावा वार्ड नंबर 92 के वामपंथी पार्षद मधुछंदा देब, वार्ड नंबर 89 की तृणमूल पार्षद ममता मजूमदार, वार्ड नंबर 94 के तृणमूल पार्षद संदीप नंदी मजूमदार और वार्ड नंबर 95 के तृणमूल पार्षद तपन दासगुप्ता बैठक में मौजूद थे. बाकी सात तृणमूल पार्षद बैठक से अनुपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola