जयनगर कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती

Updated at : 06 Oct 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
जयनगर कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती

लोगों ने महिषमारी बाजार इलाके में घटना को लेकर निकाली विरोध रैली, साथ ही इलाके में पथावरोध भी किया

विज्ञापन

लोगों ने महिषमारी बाजार इलाके में घटना को लेकर निकाली विरोध रैली, साथ ही इलाके में पथावरोध भी किया कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना इलाके में एक छात्रा का शव मिलने की घटना को लेकर रविवार को भी महिषमारी इलाके में लोगों का प्रदर्शन जारी रहा. स्थानीय लोगों ने महिषमारी बाजार इलाके में घटना को लेकर विरोध रैली भी निकाली. साथ ही इलाके में पथावरोध भी किया. इस दौरान घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने व मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की गयी. इस दिन भी सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही. साथ ही वहां पुलिस की गश्त भी जारी रही. मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी. हालांकि, यह जांच का विषय है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसका पता चल पायेगा. ग्रामीणों ने मामले की जांच में पुलिस पर निष्क्रियता का भी आरोप लगाया है. मृतका के परिजनों ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने की भी मांग की है. गौरतलब है कि घटना को लेकर गत शनिवार को उग्र भीड़ ने पुलिस को घेर कर प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि महिषमारी पुलिस फांड़ी में तोड़फोड़ व वहां आग लगा दी थी. कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola