विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी अरेस्ट

विधाननगर के नारायणपुर थाने की पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता,कोलकाता.

विधाननगर के नारायणपुर थाने की पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान विशाल कुमार (40) के रूप में हुई है, जो एक निजी होटल मैनेजमेंट संस्थान का पूर्व डीन है. पुलिस के अनुसार, हावड़ा निवासी सुभाष भुइंया ने नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. भुइंया ने आरोप लगाया कि विशाल कुमार ने उन्हें ग्रीस में नौकरी दिलाने का वादा किया था.

इसके बदले आरोपी ने युवक से डेढ़ लाख रुपये लिये. निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किये गये. शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. विशाल कुमार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर का निवासी है. गिरफ्तारी के बाद उसे सीतामढ़ी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. पुलिस अब उसे कोलकाता लेकर आ रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola