हम चाहते हैं कि सीइसी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाये : ममता
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 04 Feb 2026 1:31 AM
तृणमूल कांग्रेस ने संकेत दिये हैं कि वह अन्य विपक्षी दलों से बातचीत कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की संभावना पर विचार कर रही है.
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस ने संकेत दिये हैं कि वह अन्य विपक्षी दलों से बातचीत कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की संभावना पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का आह्वान किया और इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों से समर्थन मांगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जवाबदेह ठहराने के लिए पूर्वव्यापी प्रभाव से कानून लाने के विचार का तृणमूल कांग्रेस समर्थन करती है या नहीं, इस सवाल पर सुश्री बनर्जी ने कहा: हम भी चाहते हैं कि उन्हें (मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को) पद से हटाया जाये. उन्होंने कहा: हमारे पास पर्याप्त आंकड़े (सांसद) नहीं हैं, लेकिन एक प्रावधान है. इसे दर्ज किया जायेगा. अगर वे (कांग्रेस) ऐसा कुछ करते हैं, तो हम भी अपने पार्टी सांसदों से इस पर चर्चा करेंगे. जब जनहित की बात आती है, तो हम मिलकर काम करते हैं. महाभियोग के लिए चल रही कोशिशों की पुष्टि करते हुए, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का वोटर लिस्ट साफ करने का तरीका गलत है. उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि हम मुख्य चुनाव आयुक्त पर महाभियोग चलाने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह से वह एसआइआर कर रहे हैं, वह गलत है और देश के हर नागरिक के वोटिंग अधिकारों को प्रभावित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










