दार्जिलिंग में कार खाई में गिरी, तीन की मौत
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 01 Nov 2025 1:23 AM
दार्जिलिंग से कर्सियांग जा रहे एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये
कोलकाता. दार्जिलिंग से कर्सियांग जा रहे एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह दुर्घटना गुरुवार की रात को पहाड़ी क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक एक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. इस घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश हुई थी तथा मौसम विभाग ने 31 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान जताया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










