मिठाइयों जैसी मोमबत्तियां भी आ पहुंचीं बाजार में

Updated:
विज्ञापन
मिठाइयों जैसी मोमबत्तियां भी आ पहुंचीं बाजार में

दिवाली पर महानगर में फैंसी मोमबत्तियों की मांग बढ़ने लगी है. बीके पाल एवेन्यू स्थित एक कारखाने में मिठाइयों जैसी फैंसी मोमबत्तियां तैयार की जा रही हैं.

विज्ञापन

दिवाली पर महानगर में फैंसी मोमबत्तियों की मांग बढ़ने लगी है. बीके पाल एवेन्यू स्थित एक कारखाने में मिठाइयों जैसी फैंसी मोमबत्तियां तैयार की जा रही हैं. लड्डू मोमबत्ती लोगों की खास पसंद बन गयी है. कारखाने के प्रभारी तुहीन मुखर्जी ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी कारोबार है, जिसे उनके पिता ने 1986 में शुरू किया था. अब वह इस व्यवसाय को संभाल रहे हैं. उन्हाेंने कहा कि इस बार यहां मिठाइयों की तरह दिखने वालीं फैंसी मोमबत्ती बनायी जा रही हैं. काजू बर्फी मोमबत्ती, रसमलाई मोमबत्ती, इमरती मोमबत्ती के अलावा लड्डू मोमबत्ती भी है. उन्होंने बताया कि इन मोमबत्तियों को बनाने में इम्पोर्टेड मोम का इस्तेमाल किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola