ePaper

युवासाथी और लक्खी भंडार योजना के लिए कैंप आज से

Updated at : 15 Feb 2026 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
युवासाथी और लक्खी भंडार योजना के लिए कैंप आज से

राज्य में रविवार से युवासाथी योजना के तहत पंजीकरण के लिए शिविर लगाये जायेंगे. शिविर में युवासाथी योजना के साथ ही लक्खी भंडार के लिए भी पंजीकरण शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन

भूमिहीन व छोटे किसानों की मदद के लिए जमा हो सकेंगे आवेदन

राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में स्वनिर्भर बांग्ला शिविर 15 फरवरी से 26 फरवरी तक लगेंगे

माध्यमिक पास बेरोजगार युवक कर सकेंगे आवेदन हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, एक अप्रैल से लागू होगी योजना

भूमिहीन किसानों को सालाना 4000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी एक अप्रैल से होगी शुरू

सभी छोटे किसानों से, जिन्हें सरकारी ट्यूबवेल या नदी से सिंचाई के लिए शुल्क या चार्ज देना पड़ता था, अब कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. उन्हें शिविर में पंजीकरण कराना होगा

अभी राज्य की 2.42 करोड़ महिलाओं को लक्खी भंडार योजना का लाभ मिल रहा है. 25 से 60 साल उम्र की ऐसी महिलाएं, जिन्हें अभी इसका लाभ नहीं मिल रहा है, पंजीकरण करा सकती हैं.

संवाददाता, कोलकाताराज्य में रविवार से युवासाथी योजना के तहत पंजीकरण के लिए शिविर लगाये जायेंगे. शिविर में युवासाथी योजना के साथ ही लक्खी भंडार के लिए भी पंजीकरण शुरू किया जायेगा. बताया गया है कि अभी राज्य की 2.42 करोड़ महिलाओं को लक्खी भंडार योजना का लाभ मिल रहा है. लेकिन अभी भी जिन महिलाओं ने योजना के तहत अपने नाम का पंजीकरण नहीं कराया है, वह इन शिविर में अपना पंजीकरण करा सकती हैं. इसके बाद योजना का लाभ मिलने लगेगा. लक्खी भंडार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिला को 1500 रुपये और एससी-एसटी श्रेणी की महिला के लिए 1700 रुपये देने का प्रावधान है.

गौरतलब है कि हाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने युवासाथी योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को एक अप्रैल से भत्ता प्रदान करने की घोषणा की थी. इस योजना का लाभ पाने के लिए युवाओं को पंजीकरण कराना होगा. बताया गया है कि युवासाथी योजना उन लोगों के लिए है, जिन्होंने माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षा पास की है और जिनकी आयु 21-40 वर्ष है. इस योजना के लाभार्थी मौजूदा छात्रवृत्तियों के लिए पात्र बने रहेंगे. भूमिहीन खेत मजदूरों को वार्षिक चार हजार रुपये के अनुदान का प्रथम किस्त देने की प्रक्रिया भी एक अप्रैल से शुरू होगी. उधर, शिविरों के सफल आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने शनिवार को डीएम के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की.

फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे

रविवार से लगने वाले कैंप को स्वनिर्भर बांग्ला शिविर नाम दिया गया है. युवा साथी योजना के लिए शिविर में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक का खाता, माध्यमिक या समतुल्य परीक्षा के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी व पासपोर्ट आकार के दो फोटो ले जाना होगा. युवासाथी योजना के अंतर्गत पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म को शिविर से संग्रहित करना होगा या इसे विभाग की वेबसाइट https://wbsportsandyouth.gov.in से डाउनलोड करना होगा. इसके लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जाे 18003450117 (टोल फ्री) एवं 033-22140152 है. इसके साथ ही किन-किन स्थानों पर शिविर लगाये गये हैं, इसकी जानकारी https://apas.wb.gov.in से प्राप्त की जा सकती है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola