चार दिनों से लापता युवक का शव बरामद, हत्या का संदेह
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 20 Jan 2026 1:05 AM
युवक की हत्या किये जाने का संदेह जताया जा रहा है.
उत्तर 24 परगना में तृणमूल पंचायत उपप्रधान के घर पर हमला
तोड़फोड़ व आगजनी, पुलिस ने संभाला हालात
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना जिले के मटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चापापुकुर ग्राम पंचायत के सिथिल्ला गांव में चार दिनों से लापता एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक की हत्या किये जाने का संदेह जताया जा रहा है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता एवं पंचायत उपप्रधान के घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की, वहीं उनकी एक गाड़ी में आगजनी की गयी. सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया. मृतक की पहचान रियाज मंडल के रूप में हुई है, जो पास के गांव अकीपुर दक्षिणपाड़ा का निवासी था. बताया गया है कि रियाज पिछले चार दिनों से लापता था. रविवार को पास के एक तालाब से उसका अर्धनग्न शव बरामद किया गया, जिस पर कई चोटों के निशान पाये गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका सामने आयी है. शव मिलने की खबर से मृतक के परिजन भड़क गये. आरोप है कि इसके बाद चापापुकुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की गयी. हालात बिगड़ते देख स्थिति को काबू में करने के लिए बड़ी पुलिस फोर्स तैनात की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










