ePaper

ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Updated at : 24 Apr 2025 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

देशबंधुनगर इलाके में एक नाले के पास मिले काले रंग की ट्रॉली बैग से मिली महिला की लाश के मामले में अब तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर के बागुईहाटी थाना के देशबंधुनगर इलाके में एक नाले के पास मिले काले रंग की ट्रॉली बैग से मिली महिला की लाश के मामले में अब तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है. प्राथमिक जांच में पुलिस संदेह कर रही है कि महिला की दुष्कर्म कर हत्या की गयी है. पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, कुछ संदिग्ध के बारे में पुलिस पता लगा रही है. पुलिस को संदेह है कि महिला को बाहर में कहीं हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में रखकर शव लाकर फेंका गया है. मृतका की अनुमानित उम्र 25 से 30 के करीब बतायी जा रही है. मालूम हो कि मंगलवार को ट्रॉली बैग से महिला का शव मिला था. उसका मुंह भूरे रंग के सेलोटेप से बंधा हुआ था. महिला सलवार कमीज पहनी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola