ePaper

खड़गपुर : जलाशय में डूबे दो छात्रों के शव 45 घंटे बाद बरामद

Updated at : 27 Apr 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
खड़गपुर : जलाशय में डूबे दो छात्रों के शव 45 घंटे बाद बरामद

मृतकों की पहचान संजीव राव और आकाश सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो नीमपुरा के बोरिंग बस्ती के रहने वाले थे और हितकारणी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र थे.

विज्ञापन

खड़गपुर. शहर के आरमबट्टी इलाके में मौजूद जलाशय (पत्थर खदान) में डूबकर लापता हुए दो छात्रों के शव लगभग 45 घंटे बाद बरामद कर लिए गये. मेदिनीपुर से आये गोताखोरों ने दोनों शवों को निकाला. मृतकों की पहचान संजीव राव और आकाश सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो नीमपुरा के बोरिंग बस्ती के रहने वाले थे और हितकारणी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र थे. जानकारी के अनुसार, चार दोस्त जलाशय के पास गये थे, जिनमें से दो डूब गये. बाकी दो दोस्तों ने लौटकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने तलाशी अभियान शुरू किया. जलाशय में स्पीड बोट भी उतारी गयी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद मेदिनीपुर से गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब आठ से 10 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को जलाशय से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों के अनुसार, आरमबट्टी इलाके में रेलवे प्रशासन ने रेलवे के काम के लिए मिट्टी का गड्ढा खोदा था, जो बाद में जलाशय में बदल गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola