भाजपा सत्ता में आयी, तो राज्य के हित में 45 दिनों के अंदर लिये जायेंगे कई अहम फैसले
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने बुधवार को सॉल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राज्य में उसकी परिवर्तन यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिला. इस अभियान के माध्यम से पार्टी राज्य के करोड़ों लोगों से सीधे जुड़ने में सफल हुई है.
विज्ञापन
कोलकाता.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने बुधवार को सॉल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राज्य में उसकी परिवर्तन यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिला. इस अभियान के माध्यम से पार्टी राज्य के करोड़ों लोगों से सीधे जुड़ने में सफल हुई है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनती है, तो पहले 45 दिनों के भीतर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे. इनमें सातवें वेतन आयोग का गठन, राज्य सरकारी कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान, समाप्त हो चुके लगभग 2.5 लाख सरकारी पदों की बहाली व करीब छह लाख रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शामिल होगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और राज्य में अवैध घुसपैठ रोकना भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगा. साथ ही नौकरी के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की आयु-सीमा में छूट दी जायेगी.सीएम के बयान की निंदा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हिंदुओं को कथित धमकी देने वाले एक हालिया बयान की आलोचना करते हुए श्री सरकार ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना है और इससे सामाजिक विभाजन को बढ़ावा मिल सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान तुष्टीकरण की राजनीति को दर्शाते हैं. उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय का ध्यान आकर्षित करते हुए कार्रवाई की मांग की.
लोगों से पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली में शामिल होने का आह्वान : उन्होंने 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा का उल्लेख करते हुए लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










