ePaper

ममता का मुकाबला करने को भाजपा को नेता की तलाश

Updated at : 02 Dec 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
ममता का मुकाबला करने को भाजपा को नेता की तलाश

2019 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इस बार हुए चुनाव में भाजपा को अपनी कई सीटें गंवानी पड़ी.

विज्ञापन

कोलकाता. विधानसभा चुनाव में कई ज्वलंत मुद्दे होने के बावजूद भाजपा को तृणमूल कांग्रेस के हाथों पराजय का स्वाद चखना पड़ रहा है. सत्ता में आने की उसकी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इस बार हुए चुनाव में भाजपा को अपनी कई सीटें गंवानी पड़ी. हाल के उपचुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन खराब ही दिखा. आरजी कर सहित कई मुद्दे इस समय सरकार के खिलाफ दिख रहे थे, इसके बावजूद सफलता हाथ नहीं लग रही है. वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव होना है. भाजपा महसूस कर रही है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुकाबले का कोई नेता पार्टी नहीं उतार पा रही है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुकाबले कोई चेहरा चुन सकता है. बंगाल से ही इसका चयन किया जायेगा. इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है. कई नामों पर चर्चा भी शुरू हो गयी है. काफी सोच-समझ कर चयन करने की कोशिश हो रही है, ताकि मुख्यमंत्री के मुकाबले जनता के बीच उक्त चेहरे को स्वीकार्य बनाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola