यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 2:07 AM
जिला अस्पताल में भर्ती एक किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न होने के विरोध में भाजपा की ओर से प्रदर्शन किया गया.
अस्पताल अधीक्षक को निलंबित करने की मांग संवाददाता, हावड़ा. जिला अस्पताल में भर्ती एक किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न होने के विरोध में भाजपा की ओर से प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए उन्हें निलंबित करने और एफआइआर में उनका भी नाम दर्ज करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीटी स्कैन लेबोरेटरी में महिला कर्मचारी की तैनाती क्यों नहीं थी और महिला कर्मचारी की अनुपस्थिति में पीड़िता के परिजन को अंदर क्यों नहीं जाने दिया गया. इस सिस्टम के लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेवार है. इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव उमेश राय, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र जैन, अविनाश सिंह सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










