14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिहार पुलिस ने शेक्सपीयर सरणी से दो को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिहार पुलिस ने शेक्सपीयर सरणी से दो को दबोचा

बिहार के दीदारगंज थाने की पुलिस ने कथित तौर पर वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में दो आरोपियों को महानगर के शेक्सपीयर सरणी इलाके से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर दोनों को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर मिली जमानत

कोलकाता. बिहार के दीदारगंज थाने की पुलिस ने कथित तौर पर वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में दो आरोपियों को महानगर के शेक्सपीयर सरणी इलाके से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम अभिषेक मुनका और हरिकृष्ण साहू बताये गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया गया. सरकारी वकील ने बताया कि बिहार पुलिस ने दोनों को करीब 14 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने एक व्यवसायी को लुभावने प्रलोभन के झांसे में फंसाकर उनसे 14 करोड़ रुपये एक कंपनी में निवेश करवाया था. इसके बाद रुपये वापस नहीं लौटाये जाने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत बिहार में स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन