बीजीबीएस में नहीं आये भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Feb 2025 2:07 AM
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने बुधवार को बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) में हिस्सा नहीं लिया. उनकी जगह कृषि मंत्री ने देश का प्रतिनिधित्व किया.
संवाददाता, कोलकाता
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने बुधवार को बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) में हिस्सा नहीं लिया. उनकी जगह कृषि मंत्री ने देश का प्रतिनिधित्व किया. भूटान के कृषि मंत्री यूंटेन फुंटशो ने देश की ओर से शिखर सम्मेलन में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने उद्योगपतियों को भूटान में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया.यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भूटानी प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में नयी दिल्ली की ओर से संभावित हस्तक्षेप का संकेत दिये जाने के एक दिन बाद सामने आया है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि आठवें बीजीबीएस सम्मेलन में भाग लेने के लिए तोबगे की निर्धारित यात्रा को लेकर ””दिल्ली में कुछ चल रहा है””. हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया था. ममता बनर्जी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था : फिलहाल की स्थिति के अनुसार, भूटान के प्रधानमंत्री बुधवार को कोलकाता आ रहे हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि दिल्ली (केंद्र) को इससे कोई परेशानी है या नहीं.
उन्होंने (भूटान के प्रधानमंत्री ने) पिछले साल अक्तूबर में ही बीजीबीएस में खुद के मौजूद रहने की पुष्टि की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










