ePaper

Bengal Weather Update : भारी बारिश में क्या डूबेगा कोलकाता या बढ़ेगी ठंड, जानें यहां मौसम अपडेट

Updated at : 16 Oct 2024 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : भारी बारिश में क्या डूबेगा कोलकाता या बढ़ेगी ठंड, जानें यहां मौसम अपडेट

Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलाें में भारी बारिश से कई इलाकें जलमग्न हो गये है. फिलहाल लगातार बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : कोलकाता में आसमान सुबह से काला हो गया है. कहीं तूफान ताे कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश भी होने लगी है. दुर्गा पूजा में तो वैसी बारिश नहीं हुई लेकिन लक्ष्मी पूजा की दोपहर से ही कोलकाता समेत जिलों में भारी बारिश शुरु हो गई है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है बारिश की वजह से बंगाल में ठंड दस्तक दे सकती है.

दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

मौसम कार्यालय के अनुसार गरज वाले बादलों के कारण दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है. हालांकि दक्षिण भारत के पास चक्रवात और डिप्रेशन का अप्रत्यक्ष असर बंगाल पर भी पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव धीरे-धीरे पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते अगले कुछ दिनों तक उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी.

Also Read: Kolkata Doctor Murder : जूनियर चिकित्सकाें का 12वें दिन भी अनशन जारी

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा शेष सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि उत्तर बंगाल में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Also Read : West Bengal : बेलगछिया से श्यामबाजार तक आज से 30 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

कोलकाता का तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को पूरे दिन कोलकाता के आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola