ePaper

Bengal Durga Puja 2024 : मनुष्य की अनंत इच्छाएं काे दर्शा रहा है कोलकाता का यह पूजा पंडाल

Updated at : 02 Oct 2024 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Durga Puja 2024 : मनुष्य की अनंत इच्छाएं काे दर्शा रहा है कोलकाता का यह पूजा पंडाल

Bengal Durga Puja 2024 : कोलकाता के इस पूजा पंडाल में अपने जीवन में व्यक्ति नयी उम्मीदों की शुरुआत कैसे कर सकता है और जीवन को खुशनुमा बना सकता है उसको बखूबी दर्शाया गया है.

विज्ञापन

Bengal Durga Puja 2024 : पश्चिम बंगाल में एक ऐसा पंडाल तैयार किये गया है जो मनुष्य की अनंत इच्छाओं को दर्शा रहा है. कहते है कि इंसान की इच्छाओं की कोई सीमा नहीं होती. मनुष्य की अनंत इच्छाएं कई बार आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं, तो कई बार व्यक्ति को निराश भी कर देती हैं. इसमें संतुलन वही कर सकता है, जिसके मन में संतुष्टि होगी. मन में संतोष का भाव होगा, तो व्यक्ति अंदर से खुश भी रहेगा. इसी थीम ‘प्राप्ति’ पर साल्टलेक एजी ब्लॉक कमेटी का पंडाल तैयार हो रहा है. यह कमेटी के पूजा आयोजन का 27वां साल है.

पंडाल लोगों को अपनी उपलब्धियों पर संतुष्ट रहने का देगा संदेश

कमेटी की कल्चरल सचिव श्रेया विश्वास ने बताया कि पंडाल में इस बार भी भव्य लाइटिंग की जायेगी. थीम पर आधारित पंडाल में कलाकार गौरांग दास ने काम किया है. पूजा का बजट लगभग 18 लाख है. यह पंडाल लोगों को अपनी उपलब्धियों पर संतुष्ट रहने का संदेश देगा. साथ ही जीवन की नयी उम्मीद व नये सपने के लिए मां दुर्गा से नयी ताकत व ऊर्जा लेने की अपील के साथ एक अलग संदेश देगा.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें

अनोखी थीम की दिखेगी झलकियां

वित्तीय सफलता, व्यक्तिगत लक्ष्यों की पूर्ति के लिए विशिष्ट योजना की आवश्यकता होती है, इसी की ओर यह पंडाल दर्शकों को प्रेरित करेगा. कैसे अपने जीवन में व्यक्ति नयी उम्मीदों की शुरुआत कर सकता है और जीवन को खुशनुमा बना सकता है, पंडाल की दीवारों की कलाकृतियां यही संदेश देंगी.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी बंगाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर चिंतित, फिर डीवीसी पर साधा निशाना

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola