ePaper

Bengal Durga Puja 2024 : हावड़ा में इको-फ्रेंडली सामग्रियों से सजा पंडाल,अरुप राय ने किया उद्घाटन

Updated at : 08 Oct 2024 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Durga Puja 2024 : हावड़ा में इको-फ्रेंडली सामग्रियों से सजा पंडाल,अरुप राय ने किया उद्घाटन

Bengal Durga Puja 2024 : पंडाल को वन के सूखे मेवे, नारियल के छिलके और आइसक्रीम स्टिक से मंदिरनुमा पंडाल तैयार किया जा रहा है. अभी पर्यावरण को बचाये रखना हमारे लिए एक चुनौती है.

विज्ञापन

Bengal Durga Puja 2024, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामेश्वर मालिया लेन स्थित नवयुवक सुधार संघ अपने पूजा आयोजन के 72 वें साल में पंडाल को पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों से तैयार कर रहा है. यहां प्रकृति और कला के मिश्रण को दर्शाने की कोशिश की जा रही है. यह जानकारी पूजा कमेटी के महासचिव मनोज कुमार जायसवाल ने दी. पूजा पंडाल का उद्घाटन मंत्री अरुप राय ने दीप जलाकर किया. उल्लेखनीय है कि पूजा पंडाल को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है.

नारियल के छिलके और आइसक्रीम स्टिक

मनोज कुमार ने बताया कि पंडाल को वन के सूखे मेवे, नारियल के छिलके और आइसक्रीम स्टिक से मंदिरनुमा पंडाल तैयार किया जा रहा है. अभी पर्यावरण को बचाये रखना हमारे लिए एक चुनौती है. इसके मद्देनजर इको फ्रेंडली सामानों से पंडाल बनाया जा रहा है. मूर्तिकार कल्याणी पाल ने मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की है. पंडाल निर्माण कार्य पूर्व मेदिनीपुर के मन्ना डेकोरेटर और विद्युत सज्जा का जिम्मा निर्मल इलेक्ट्रिक को सौंपा गया है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौबे हैं.

Also Read : West Bengal : पुरानी बसों की अवधि दो वर्ष बढ़ाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय से गुहार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola