ePaper

Bengal Crime News : मां फ्लाईओवर पर हादसा, डिवाइडर को टक्कर मार कर नीचे गिरा बाइक चालक, हुई मौत

Updated at : 04 Sep 2024 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah News :

Bettiah News : सांकेतिक तस्वीर

Bengal Crime News : कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिससे हादसा हुआ.

विज्ञापन

Bengal Crime News : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ‘मां’ फ्लाईओवर पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मां फ्लाईओवर हादसे के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. देखते ही देखते बाइक के पीछे बैठा सवार फ्लाईओवर से गिरकर करीब 50 फीट नीचे जा गिरा .उसे तुरंत बचाया गया और बाईपास अस्पताल ले जाया गया. जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई.

पुलिस करेगी सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि,टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पर पीछे बैठा व्यक्ति फ्लाईओवर से उछलकर सड़क पर गिर गया. उसका एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई. मृतक का नाम केशव झा है. दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं और उसका प्राथमिक उपचार किया गया.अधिकारी ने बताया कि पुलिस, दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दुष्कर्म विरोधी अपराजिता बिल को बताया ‘ऐतिहासिक’

मां फ्लाईओवर पर सोमवार को भी हुआ था एक्सीडेंट

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिससे हादसा हुआ. इस घटना से दो दिन पहले फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह दो वाहनों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गये थे. उसमें आइटी कंपनी के 9 से 10 कर्मचारी सवार थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आयी टाटा नेक्सन कार, टाटा सूमो से टकरा गयी. हादसे के समय दोनों वाहनों रफ्तार तेज थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार की फ्रंट सीट का एयरबैग तक बाहर निकल गया था.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दुष्कर्म रोधी निष्प्रभावी कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री,गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola