किशोरी को अश्लील वीडियो दिखा यौन उत्पीड़न की कोशिश

Updated:
विज्ञापन
किशोरी को अश्लील वीडियो दिखा यौन उत्पीड़न की कोशिश

16 वर्षीय किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सरसुना थाना क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट की घटना

संवाददाता, कोलकाता16 वर्षीय किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. गिरफ्तार आरोपी किशोरी के पिता का दोस्त बताया गया है. उसने खाली घर का फायदा उठाया और ऐसी ओछी हरकत की. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि किशोरी का परिवार सरसुना के एसएस टाउनशिप इलाके में किराये के मकान में रहता है. किशोरी घर में अपने पिता और मां के साथ रहती है. उस घर का मालिक 44 साल का आरोपी है. किशोरी के पिता से दोस्ती होने के कारण आरोपी उनके घर भी आता-जाता रहता था. उनकी करीबी होने के कारण किसी को उस पर शक नहीं हुआ. आरोपी पर इसके पहले भी कई बार किशोरी को परेशान करने का आरोप लग चुका है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी तब वहां जाता था जब किशोरी अपने माता-पिता की गैरमौजूदगी में घर में अकेली होती थी. इसके बाद वह उसे अश्लील वीडियो दिखाता और परेशान करता. इसकी जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिवार के सदस्य सरसुना थाने में गये और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है.

युवती ने प्रेमी पर मोबाइल छिनतई व बदसलूकी का लगाया आरोप

कोलकाता. पाटुली थाना क्षेत्र के बाघाजतीन रेल गेट के पास घोषपाड़ा इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी पर मोबाइल छिनतई और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी की पहचान राजू मोल्ला उर्फ आकाश सरदार (28) के रूप में हुई है. घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गयी थी. आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया. विरोध करने पर उसने बदसलूकी करने की भी कोशिश की और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola