थानों में दर्ज मामलों को अर्जुन सिंह ने दी चुनौती

Updated:
विज्ञापन
थानों में दर्ज मामलों को अर्जुन सिंह ने दी चुनौती

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं. इन एफआईआर को चुनौती देते हुए पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कलकत्ता हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की है. मंगलवार को हाइकोर्ट की न्यायमूर्ति शंपा दत्ता पाल की एकल पीठ में इस मामले की सुनवाई हो सकती है. मालूम हो कि अर्जुन सिंह ने हाल ही में नेपाल मुद्दे पर एक टिप्पणी की थी. कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि नेपाल के साथ-साथ बंगाल में भी जनांदोलन जरूरी है. इस बयान को लेकर बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola