ePaper

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सीएम ने दीं शुभकामनाएं

Updated at : 27 Dec 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सीएम ने दीं शुभकामनाएं

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाएं साहस, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं.

विज्ञापन

कोलकाता.

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाएं साहस, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं. उन्होंने इस पावन दिन को सम्मान देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सेक्शनल अवकाश घोषित किये जाने की जानकारी भी दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से यह संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि गुरु गोबिंद सिंह के आदर्श और बलिदान देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज में समानता, साहस और एकता को मजबूत किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विविधता में एकता की परंपरा को हमेशा संजोकर रखेगा और सभी धर्मों के पर्व समान सम्मान के साथ मनाये जायेंगे. गौरतलब है कि राज्य प्रशासन की ओर से भी कानून व्यवस्था बनाये रखने और आयोजनों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक इंतजाम किये गये हैं.

अभिषेक ने भी दी शुभकामना : गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं . सोशल मीडिया पर जारी संदेश में श्री बनर्जी ने कहा : गुरु गोबिंद सिंह का जीवन साहस, न्याय और मानव गरिमा की मिसाल है. गुरु गोबिंद सिंह केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेता भी थे. उन्होंने अत्याचार, असमानता और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया. खालसा पंथ की स्थापना के माध्यम से उन्होंने आत्मसम्मान, साहस और कमजोरों की रक्षा का संदेश दिया. गुरु गोबिंद सिंह के आदर्श समाज को सत्य, सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola