अंतिम मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी हुई तो होगा और जोरदार आंदोलन : ममता

Updated:
विज्ञापन
अंतिम मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी हुई तो होगा और जोरदार आंदोलन : ममता

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अगर अंतिम मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी हुई और वैध मतदाताओं का नाम कटा तो वह पीछे हटने वाले नहीं हैं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बंग भवन में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मौजूद रहे एसआइआर ‘पीड़ित’ परिवारों के कई सदस्य

सीएम ने कहा-एसआइआर ‘पीड़ितों’ को अपना बचाव करने का अवसर नहीं दिया जा रहा

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अगर अंतिम मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी हुई और वैध मतदाताओं का नाम कटा तो वह पीछे हटने वाले नहीं हैं. हमारा आंदोलन और जोरदार होगा. कोलकाता से लेकर नयी दिल्ली तक चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से प्रभावित लोगों को अपना बचाव करने का अवसर नहीं दिया जा रहा और विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्यों में इस प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाया.

बंगाल के एसआइआर ‘पीड़ितों’ के साथ नयी दिल्ली के बंग भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमारे पीछे बैठे सभी लोग एसआइआर के प्रभावित हैं. मैं यहां लाखों लोगों को ला सकती थी.

अकेले चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस: सुश्री बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में किसी भी दल के साथ गठबंधन किये बिना अकेले चुनाव लड़ेगी. तृणमूल भाजपा का मुकाबला अपने दम पर करेगी. सुश्री बनर्जी का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब विपक्षी दलों के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज थीं. सीएम ने स्पष्ट किया कि बंगाल में तृणमूल को किसी सहारे की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola